शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सक्रियता देखने निकले एसीएमओ ने ग्रामीणों को दवाई खिलाने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में उन्होंने जलालाबाद ब्लाक के ग्राम ककरहा में कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण के दौरान एसीएमओ ने घर वालों से फाइलेरिया बीमारी के लक्षण, दुष्परिणाम और बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दवा के सेवन करने से इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय बताया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा, बीसीपीएम विमलेश कुमार, आशा नन्ही देवी, वीटी आशीष वर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...