सीवान, फरवरी 11 -- सीवान। लकड़ी नबीगंज प्रखंड में 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण कुमार और हेल्थ मैनेजर महताब अनवर ने संयुक्त रूप से दवा खिलाकर किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महताब अनवर, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार, डॉ सुलेखा प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक रमेश प्रसाद यादव, काउंसलर सुमित कुमार के साथ साथ सभी कर्मी उपस्थित थे। मैनेजर महताब अनवर ने बताया कि इस कार्यक्रम के पर 144831 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 75 टीम और 8 पर्यवेक्षक को दवा खिलाने के लिए लगाया गया है, जो मुस्तैदी से दवा खिलने का काम कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.