सीवान, फरवरी 11 -- लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। स्थानीय स्तर पर आयोजित फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार को बीडीओ कृष्ण कुमार ने किया। इस मौके पर सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के संबंध में लोगों को आवश्यक जानकारी भी दी गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्मूलन कार्यक्रम में लगाए गए कर्मियों को पूरी तत्परता से काम करने की हिदायत दी गई। बताया गया कि प्रखंड में कुल 1 लाख 44 हजार 831 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 75 टीम बनाई गई है। निगरानी के लिए आठ पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। सभी को पूरी लगन व ईमानदारी के साथ काम करने का सलाह दिया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार, डॉक्टर सुलेखा ने भी इस अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। इस मौके पर स्वास...