मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए अभियान 10 फरवरी से चलेगा। बैठक में बताया गया कि फाइलेरिया अभियान के लिए 17 दिन की विशेष योजना तैयार की गई है। अभियान के पहले 14 दिन तक आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपनी निगरानी में लोगों को दवा खिलाएंगी, जिसके बाद अंतिम तीन दिन में छूटे हुए लोगों के लिए बूथ कैंप लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए जिले में कुल 2,537 टीमों का गठन किया गया है, जिसमें 4,073 आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्वयंसेवकों को दवा वितरक के रूप में तैनात किया गया है। डीपीएम रेहान अशरफ ने बताया कि तीन नए एनक्वास केंद्र जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में रेपुरा (मीनापुर), नरौलीडीह (मुशहरी) और विशुनपुर (बांद्रा) के स्वास्थ्य केंद्रों को एनक्वास प्रमाणन से जोड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.