हाजीपुर, फरवरी 27 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले को फाइलेरिया मुक्त करने को लेकर राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत महुआ प्रखंड एवं चेहराकलां प्रखंड में बूथ लगाकर सर्वजन दवा खिलाई जा रही है। चेहराकलां के 46 विद्यालयों और महुआ प्रखंड के 65 विद्यालयों में विशेष बूथ लगाकर बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों समेत सर्वजन दवा सेवन से छूटे स्थानीय लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्यकर्मी, पिरामल स्वास्थ्य, आशा दीदी और आंगनबाड़ी सेविकाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। जिला वेक्टर बोर्न डिजिज नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. गुड़िया कुमारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले को फाइलेरिया रोग से मुक्त करना है। फाइलेरिया एक मच्छर जनित रोग है, जो शरीर के अंगों में सूजन पैदा कर गंभीर रूप ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.