गुमला, फरवरी 2 -- गुमला, प्रतिनिधि । फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को जिले में सफल बनाने को लेकर सोमवार को जिलास्तरीय मुखिया और पीआरआई प्रतिनिधियों की उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई। डीडीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में सदर अस्पताल के सभागार में हुई बैठक में 10 से 25 फरवरी तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।बैठक में बताया गया कि एमडीए राउंड के तहत भरनो, सिसई, डुमरी, जारी, घाघरा, बसिया, कामडारा एवं गुमला प्रखंडों में पखवाड़े भर अभियान चलाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों को फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य, रणनीति और प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मुखिया और पीआरआई सदस्यों से अपील की गई कि वे अपने-अपने पंचायतों में जन जागरूकता फैलाएं और शत-प्रतिशत पात्र लोगों को दवा सेवन सुनिश्चित कराएं। लोगों को म...