आरा, फरवरी 9 -- पीरो, संवाद सूत्र आज 10 फरवरी से शुरू होने वाले फाईलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीरो में बैठक की गई। बैठक बीडीओ अशोक कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि कुमार की देखरेख में हुई। बैठक में बाल विकास परियोजना और शिक्षा विभाग के अलावा प्रखंड स्तरीय अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। फाइलेरिया की गोली खिलाने का फैसला लिया गया। परमेश्वर दयाल की 13वीं पुण्यतिथि आज बिहिया। नगर के चंद्रिका भवन परिसर में (राजा बाजार) परमेश्वर दयाल कुशवाहा की 13वीं पुण्यतिथि आज मनायी जायेगी। इसमें श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मंगल सिंह कुशवाहा, धनंजय सिंह कुशवाहा और रणजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि पुष्पांजलि, तत्पश्चात प्रसाद वितरण, वृंदावन से पधारे कलाकारों द्वारा भागवत हरि ...