सहरसा, फरवरी 28 -- सहरसा, नगर संवाददाता । फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत कहरा पंचायत में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक होमगार्ड जवानों को फाइलेरिया से बचाव हेतु डीईसी (डायइथाइलकार्बामजीन), एलबेंडाजोल और आइवरमेक्टिन की खुराक दी गई।दवा देने से पूर्व स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें फाइलेरिया रोग के लक्षण, कारण और बचाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि यह बीमारी मच्छरों के काटने से फैलती है और धीरे-धीरे व्यक्ति के शरीर के किसी हिस्से को विकृत कर देती है। दवा खाने से शरीर में मौजूद सूक्ष्म परजीवी नष्ट हो जाते हैं, जिससे संक्रमण की संभावना समाप्त हो जाती है। चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि डीईसी, एलबेंडाजोल और आइवरमेक्टिन की यह सामूहिक खुराक पूरी तरह सु...