चंदौली, अप्रैल 7 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बाघी गांव में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दस दिवसीय जांच अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत चलाया जा रहा है। जिसमें 20 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की जांच की जा रही है।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित लक्षणों की तत्काल रिपोर्टिंग और जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिससे फाइलेरिया रोग की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा सके। जांच अभियान बाघी गांव के अलावा बसौली, चिकनी, देवखत, गढ़वा, जयमोहनी, पोस्ता, मझगाई, मंगरही, टिकुरिया और सोनवार गांवों में भी 16 अप्रैल तक चलेगा। इसी क्रम में मंगलवार को बाघी गांव में जगह-जगह कैंप लगाकर 100 से अधिक लोगों की जांच की गई।टीम में डॉ. दिनेश कुमार कनौजिया, एचईओ उमेश प्रसाद, बीसीपीएम जयप्रकाश, एलटी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.