गढ़वा, फरवरी 10 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर झारखंड राज्य अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार ठाकुर ने स्वयं फाइलेरिया की दवा का सेवन कर लोगों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आमजन से अपील की कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही दवा अवश्य खाएं और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।कार्यक्रम के दौरान एमडीएम अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. रंजन कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. अभिनीत विश्वास तथा एमटीएस विद्यानंद प्रजापति ने उपस्थित लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई और इस बीमारी के लक्षण, कारण एवं बचाव के...