औरंगाबाद, मार्च 12 -- फरवरी माह में चलाए गए फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की जांच के लिए केंद्रीय टीम ने रफीगंज क्षेत्र का दौरा किया। टीम में शामिल डॉ अंतरा सिंह और डीआईओ मिथिलेश कुमार सिंह का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह तथा स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा ने बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। जांच के दौरान टीम ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित सभी प्रतिवेदन और माइक्रो प्लान की गहन समीक्षा की। इसके बाद टीम रफीगंज के डिहवा गांव पहुंची, जहां फाइलेरिया के पॉजिटिव मामले पाए गए थे। वहां डीआईओ मिथिलेश कुमार सिंह, पिरामल स्टेट से अभिषेक कुमार और हर्षवर्धन तथा जिला पिरामल से विश्वास कुमार और जितेंद्र कुमार ने लाभार्थियों से मुलाकात की और उन्हें नियमित रूप से दवा सेवन करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ...