गढ़वा, फरवरी 14 -- भवनाथपुर। जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत फलेरिया की दवा खाकर लोगों को फलेरिया मुक्त अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद लोगों से अपील की कि वह फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खाएं और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। जिला पार्षद ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन यह पूरी तरह से रोकथाम योग्य है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए जा रहे फाइलेरिया की दवा खुद खाएं और अपने परिवार को भी खिलाकर फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...