वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों को एआई के महत्व और इससे सृजित नई नौकरियों से अवगत कराने के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। एडवेंट सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के सीईओ साहिल जॉय ने बताया कि आज एआई का प्रयोग साहित्य और सिनेमा के साथ ही बैंकिंग सेक्टर और फाइनेंस सेक्टर में हो रहा है, ऐसे में इसकी जानकारी विद्यार्थियों के लिए लाभकारी हो सकती है। नयनिमा रघुवंशी ने कहा कि डेटा एनालिटिक्स, बिजनेस एनालिटिक्स और क्रिएटिव एआई डेवलपर प्रोग्राम सीखकर आप एनालिस्ट और फाइनेंशियल एक्सपर्ट बन सकते हैं। कार्यक्रम का संयोजन उप प्राचार्य प्रो. राहुल, स्वागत प्रो. विजयनाथ दुबे, संचालन डॉ. श्रुति अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रियंका बहल ने दिया। इस मौके पर प्रो. संजय कुमार साह, डॉ. साक्षी चौधरी, डॉ. तरु सिंह, डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. शा...