फिरोजाबाद, दिसम्बर 3 -- फिरोजाबाद। थाना दक्षिण में अकरम खान पुत्र मंजूर निवासी इमामबाड़ा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि मकान बेचने के नाम पर अब्दुल जब्बार निवासी नई बस्ती ने फंसा लिया और लोन करवा दिया। लोन की वह किश्त भी दे रहा है। आरोपी ने बैंक से लोन कराकर उसको भी हड़प लिया। मामले में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी और एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मारपीट और पथराव किया फिरोजाबाद। थाना उत्तर में अतेंद्र निवासी बघेल कालोनी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि मोहल्ला दयाल नगर में किसी बात को लेकर उससे झगड़ा किया। उसका भाई प्रमोद ईंट मंडी में चौकीदारी का काम करता है। दयाल नगर में अजीत कुमार और तीन अन्य लोगों ने जो दयाल नगर के रहने वाले हैं मारपीट कर दी। ईंट पत्थर मारकर परिवार के लोगों को घायल कर दिया। ताश खेलने से रोकने पर पीटा फिरोजाबाद। थाना रसूलप...