सीतामढ़ी, मार्च 18 -- रीगा। थाना क्षेत्र के कुशमारी-बसंतपट्टी पथ में सिंघोरबा पुल के समीप सुनसान जगह पाकर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के फील्ड कर्मी से 43 हजार रुपए की नकदी और मोबाइल समेत आवश्यक कागजात लूटकर फरार हो गए। फाइनेंस कर्मी पूर्वी चंपारण जिला के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरहा गांव निवासी शशि भूषण सिंह के पुत्र रवि रंजन कुमार हैँ। वह पहले सहियारा से रुपया कलेक्सन कर दूसरे ब्रांच शिवहर जिले के पुरनहिया जा रहा था। इसी दौरान सिंघोरवा चौर में दोपहर करीब 3 बजे सुनसान जगह पाकर दो बिना नंबर के अपाचे सवार चारों युवक आगे एवं पीछे से घेर लिया। घेरकर मारपीट कर जेब से रुपए निकाल लिया और वहां से पूरब दिशा की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए...