किशनगंज, मार्च 19 -- किशनगंज। एक फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों के विरुद्ध मंगलवार को धोखाधड़ी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी फाइनेंस बैंक के ललन कुमार केसरी के बयान पर दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त कम्पनी महिलाओं को वित्त सेवा प्रदान करती है।दो कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दोनों 14 जुलाई से 9 सितंबर तक उक्त फाइनेंस कंपनी के दिलवरगंज शाखा में कार्यरत थे।इस बीच कंपनी के द्वारा जांच में लॉकर से रुपए कम पाए गए।जिसमें 6 लाख 42 हजार 603 रुपए कम पाए गए।दर्ज प्राथमिकी में कम्पनी के दोनों कर्मियों द्वारा उक्त रुपए गबन किए जाने का आरोप लगाया गया है।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.