बगहा, अप्रैल 4 -- बेतिया। गोपालपुर थाना के टेंगरहिया चौक स्थित शिव मंदिर के समीप फाइनेंसकर्मी मिथिलेश कुमार पांडेय (36) को ट्रैक्टर से ठोकर मार गंभीर रुप से जख्मी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि छोटा गोपालपुर निवासी अखिलेश्वर कुमार पांडेय की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक बड़ा गोपालपुर निवासी दीपक गिरी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। छानबीन कर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में अखिलेश्वर कुमार पांडेय ने बताया है कि उनके भाई मिथिलेश कुमार पांडेय बेतिया में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। 31 मार्च की संध्या 7.30 बजे वे बाइक से ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान टेंगरहिया शिव मंदिर के पास विपरित दिशा से एक ईंट लदा ट्रैक्टर आ रहा था। ट्रैक्टर के लाइट से आंख चकमकाने पर उनके भाई मिथिलेश ने बाइक ...