मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। मुजफ्फरपुर और वैशाली में डकैती व लूट के तीन कांडों के आरोपित तुर्की थाना के सुमेरा चकिया गांव निवासी बजरंगी यादव को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार एसटीएफ की टीम ने उसे बोरिंग रोड पटना से शुक्रवार की शाम में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे वैशाली थाना को सुपुर्द कर दिया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।वैशाली के खरौना गेट के पास स्थित भारत फाइनेंस कंपनी की शाखा से 4.93 लाख रुपये लूट मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। छह अपराधियों ने 17 अक्टूबर 2019 की दोपहर इस शाखा में धावा बोला था। हथियार के बल पर लूटपाट की थी। इसको लेकर शाखा प्रबंधक मंजय कुमार ने वैशाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। छानबीन में बजरंगी यादव की भी संलिप्तता सामने आई थी। सात साल से फरार चल रहे हैं इस आरोपित का सुराग मिल...