फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत चार पर केस
लखीमपुरखीरी, मई 1 -- श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर रास्ते में ट्रक चालक को रोककर बंधक बनाने और उससे वसूली करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। केस कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने श्रीराम फाइनेंस कंपनी के मैनेजर सहित चार लोगों को नामजद कर तीन अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली सदर के गांव पिपरिया निवासी दिवांशु मिश्र ने बताया कि उन्होंने अपने ट्रक को श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड लखीमपुर शाखा से फाइनेंस कराया था। बीमारी और वाहन के त्रिपुरा में लैंडस्लाइड के चलते फंस जाने के कारण किस्त जमा करने में देरी हो गई थी। कंपनी की ओर से नोटिस मिलने के बाद वह किस्त जमा करने की व्यवस्था कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच कंपनी के मैनेजर अम्बरीष मिश्रा, वसीम मलिक, दानिश खान, अभिषेक नंदी व अन्य कर्मचारियों ने पश्चिम बंगाल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.