बाराबंकी, दिसम्बर 28 -- हैदरगढ़(बाराबंकी)। ऋण पर लिए गए ट्रक की बकाया किश्त मांगने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के साथ वाहन स्वामी व उनके साथियों ने मारपीट की। घटना के बाद मैनेजर ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। कस्बा हैदरगढ़ स्थित एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर गौरीश कुमार पाण्डेय ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि थाना हैदरगढ़ के ही रघुनाथगंज गांव निवासी सर्वेश कुमार रावत ने उनकी फाइनेंस कंपनी से 43 लाख रुपए कर्ज लेकर ट्रक खरीदा। लगातार प्रयास व नोटिस के बावजूद ऋण की मासिक किस्त न अदा करने के कारण 16 लाख रुपए से अधिक बकाया हो गया। शनिवार की देर शाम मैनेजर को पता चला सर्वेश कुमार ट्रक लेकर कस्बा पोखरा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवा रहा है। मैनेजर अपने फील्ड अफसर चंद्रप्रकाश पाण्डेय के साथ पोखरा पेट्रोल पंप पर पहुंचकर वाहन स्वामी ...