हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 9 -- यूपी के प्रयागराज में फूलपुर थानाक्षेत्र में इफको पुलिस चौकी से लगभग सौ मीटर दूर एक होटल में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में निजी फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर की मौत हो गई। वह सोमवार रात एक कथित महिला मित्र के साथ होटल के कमरे में रुका था। उसकी मौत की जानकारी होते ही पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इधर, पुलिस महिला मित्र से पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सरायममरेज थानाक्षेत्र के लोहगजरी खानपुर डांडी निवासी 44 वर्षीय महेंद्र कुमार भारतीय निजी फाइनेंस कंपनी की प्रतापपुर ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे होटल संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेतावस्था में महेंद्र भारतीय को स...