अररिया, दिसम्बर 31 -- अररिया, निज संवाददाता करीब डेढ़ साल पहले भारत फाइनेंसियल इनक्लूजन लिमिटेड के फील्ड स्टाफ से 2 लाख 25 हजार 907 रुपए की छिनतई मामले के वांछित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मो सफीक आलम पिता नदिया उर्फ नबी हसन नगर थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव का रहनेवाला है। यहां बता दे कि 22 जुलाई 24 को भारत फाइनेंसियल इनक्लूजन लिमिटेड के फील्ड स्टाफ कटिहार जिला के सुजापुर के रहनेवाले चंद्रशेखर कुमार मिस्त्री अररिया स्थित ऑफिस से निकल कर मधैली,संदलपुर कलेक्शन सेंटर से कलेक्शन की राशि लेकर शाम सात बजे अररिया लौट रहा था। रास्ते मे संदलपुर पोखर के पास पहले से घात लगाये बैठे चार बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाया फिर हथियार का भय दिखा कर बाइक की डिक्की में रखा रुपये से भरा बैग और टैब लेकर भाग गया था।घटना के बाद चंद्रशेखर कु...