फाइनेंस कंपनी के नाम पर 95 हजार की ठगी, शिकायत
देवघर, अप्रैल 24 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के रांगा मोड़ निवासी एक व्यक्ति से फाइनेंस कंपनी के नाम पर 95 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने मामले में थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार पीड़ित मूल रुप से बिहार के बांका जिला अंतर्गत चांदन थाना क्षेत्र के कोरिया गांव निवासी बैकुंठ यादव जो वर्तमान में नगर के रांगामोड़ के पास किराये का मकान में रह कर टोटो चलाता है। बताया कि 17 अप्रैल 2026 को देवघर अवस्थित एक फाइनेंस कंपनी हीरो देवघर फिन कॉर्प से 1 लाख 87 हजार रुपए का ऋण लिया था। उसके बाद ऋण की आंशिक अदायगी के रूप में 95 हजार रुपए भुगतान कर दिया। पीड़ित के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को अपने मोबाइल फोन के माध्यम से कंपनी के एक कर्मचारी के नंबर पर तीन बार में कुल 95 हजार रुपए ट्रांसफर किए। भुगतान के बाद उम्मीद थी कि राशि जमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.