वाराणसी, जुलाई 19 -- वाराणसी, संवाददाता। मुंबई में फाइनेंस कंपनी में मैनेजर लक्सा निवासी युवती ने भेलूपुर थाने में सहकर्मी वरुण लालवानी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने, शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रताड़ना में आरोपी युवक के परिजन भी नामजद हैं। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर 5 साल तक यौन शोषण का आरोपप्रस्तावना युवती ने पुलिस को बताया कि कमच्छा के बिंद भवन निवासी वरुण लालवानी से 2022 में इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिये पहचान हुई। दोनों मुंबई में एक ही फाइनेंस कंपनी कें काम करते थे। वहां आरोपी ने प्रेम सबंध की बात रखते हुए शादी का झांसा दिया। दबाव बनाकर संबंध बनाए। गर्भवती होने पर दवा खिलाई। गर्भपात के बाद उसने कोर्ट के जरिए शादी की। आरोप है कि विवाह प...