दरभंगा, जनवरी 2 -- केवटी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढ़ी में आयोजित क्रिकेट नवोदय प्रीमियर लीग (एनपीएल) 2025 का फाइनल मैच राहुल इलेवन एवं सदा इलेवन के बीच खेला गया। इस दौरान सदा इलेवन ने राहुल इलेवन को पराजित किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. चन्द्रसेन की अध्यक्षता में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केवटी के डॉ. एम हैदर अली तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षिका राजू कुमारी ने विजेता तथा उपविजेताओं में पुरस्कार वितरण किया। फाइनल मैच के दौरान सदा इलेवन के कप्तान सदावृक्ष ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। रोमांचक मुकाबले के बाद विजेता टीम सदा इलेवन तथा उपविजेता राहुल इलेवन रहे। मैन ऑफ द मैच मास्टर तहमीद, पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले सर्वाधिक रन बनाने वाले मास...