खगडि़या, अप्रैल 6 -- बेलदौर, एक संवाददाता। बोबिल पंचायत के खेल मैदान में रविवार को टुर्नामेंट का फाइनल मैच कुम्हरैली व कोपा के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईसीसी कोपा की टीम ने निर्धारित पंद्रह ओवर के मैच में महज 13 ओवर में सभी विकेट खोकर केवल 127 रनों पर ही सिमट गई,। जबकि जबाबी पारी खेलने उतरी कुम्हरैली की टीम ने 12 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर टूर्नामेंट के शील्ड पर कब्जा जमा लिया। टुर्नामेंट का आयोजन बीएससीसी क्रिकेट टीम बोबिल के द्वारा किया गया। विजेता टीम के कप्तान मिथुन कुमार को ऋषव कुमार ने शील्ड देकर सम्मानित किया। जबकि उपबिजेता टीम को नंदन जयसवाल एवं गुलशन कुमार ने संयुक्त रूप से मोमेंटो देकर सम्मानित किया। टुर्नामेंट को सफल बनाने में अंपायर चंदन कुमार, कमेन्टेटर प्रियांशु कुमार, स्...