समस्तीपुर, जनवरी 5 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के अहमदपुर हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच अहमदपुर व शहजादापुर टीम के बीच हुआ। इसमें शहजादापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवरों में सात विकेट पर 164 रन बनाए। अहमदपुर की टीम को 165 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में अहमदपुर की टीम नौ विकेट गंवाकर 14 ओवर में 134 रन ही बना पाई। अहमदपुर की टीम 31 रन से मैच हार गई। मैन ऑफ़ द मैच तथा मैन ऑफ़ द सीरीज शहजादापुर टीम के सौरव कुमार को दिया गया। विजेता टीम को जीत की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया और इनाम स्वरूप रेंजर साइकिल दिया गया। मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार, उच्च विद्यालय के एचएम मो. कलाम, बिट्टू कुमार झा, अविनाश झा, केशव कुमार, सरोज कुमार सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

ह...