चम्पावत, अगस्त 7 -- जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट जीआईसी मैदान में जय मां झूमाधुरी फुटबाल सीजन-6 प्रतियोगिता जारी है। राइकोट की टीम ने पहले सेमीफाइनल में पाटन एलएफसी को 2-1 से हराया। पहले हाफ से ही दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोचक रहा। राइकोट की टीम ने दो गोल कर बढ़त बनाई। जवाब में पाटन एलएफसी की टीम केवल एक गोल ही कर सकी। रेफरी अजय सिंह, लाइंसमैन आयुष प्रथोली और सागर कुंवर रहे। इससे पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया और उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी ने खेल का शुभारंभ किया। आयोजन में प्रहलाद मेहता, करन कुंवर, ऋतिक कुंवर, प्रियांशु बिष्ट ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...