लखीमपुरखीरी, जून 18 -- गोला गोकर्णनाथ। स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम पीआईसी में दूधिया रोशनी के बीच आयोजित 19वें गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एचटीसी और गोला मेडिकल ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले सेमीफाइनल में एचटीसी और भसीन स्वीट्स क्रिकेट क्लब आमने सामने थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एचटीसी ने रतनेश की 43 रनों की शानदार पारी की बदौलत 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भसीन स्वीट्स की टीम हफीज 19 और सद्दाम 16 के अलावा कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी और पूरी टीम 77 रन पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- गट्टानी, गोला मेडिकल और एचटीसी सेमीफाइनल में एचटीसी ने यह मुकाबला 28 रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में गोला मेडिकल ने पहले ब...