मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- गांव भैसी स्थित अहलावत क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे जेसीएल जूनियर क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में पंचवटी की टीम ने टारगेट की टीम को हरा दिया। गुरुवार को क्रिकेट मैच के फाइनल में टारगेट और पंचवटी टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें टारगेट टीम के कप्तान शुभम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टारगेट की टीम निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन ही बना पाई, जिसमें कप्तान शुभम ने 38 रन, अनुज पवार ने 44 बॉल पर 29 रन और तुलसी गुप्ता ने 25 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट अकादमी की टीम ने 25 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से जीत दर्ज कर ली, जिसमें टीम के कप्तान उमंग यादव ने ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेलते हुए 12 चौके और 9 छक्के की मदद से 69 गेंद पर 121 रन बनाएं, जबकि ईशांत ने 13 और तुलसी पाल ने 11 रन बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.