बदायूं, मार्च 2 -- रूदायन, संवाददाता। क्षेत्र के गांव चिचैटा में आयोजित एक सप्ताह से चल रहे होली मिलन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में चिचैटा ने चंदोई को 5 विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच में चंदोई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 268 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें जोंटी और असद ने 84-84 रनों की शानदार पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिचैटा की टीम ने ब्रजेश की नायकत्व पारी की बदौलत आठ गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। मुख्य अतिथि भाजपा नेता व वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि मुरली मनोहर गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक विकास और आपसी प्रेम बढ़ाने के लिए खेल नितांत आवश्यक हैं। इस दौरान कमेटी ने मुरली मनोहर गुप्ता का भव्य स्वागत किया। क्रिकेट क्लब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.