वाराणसी, फरवरी 16 -- रोहनिया (वाराणसी)। मिर्जापुर के नरायनपुर में आयोजित पंप कैनाल क्लब 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट में अखरी ने आलमपुर (चंदौली) को हराकर फाइनल जीता। आलमपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 107 रन का लक्ष्य रखा। अभिनव ने 32 रन बनाए। अखरी के मनीष और शुभम ने 2-2 विकेट लिये। अखरी की टीम ने 11.1 ओवर में मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अखरी के महाजन राजभर रहे। उन्होंने 17 बाल पर 38 रन बनाए। विकास ने 23 रन बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...