लखीमपुरखीरी, जून 18 -- गौरिया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सिसैया की टीम ने जीत लिया। फाइनल में सिसैया की टीम ने पकरिया की टीम को छह विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था। आयोजकों ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ नगद धनराशि पुरस्कार के रूप में देकर सम्मनित किया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सिसैया टीम के राजा सिद्दीकी को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का अवार्ड दिया गया। फाइनल मैच में सिसैया के कप्तान मथुरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजा की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पकरिया की टीम 15 वें ओवर में 106 रन पर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिसैया की टीम ने 9 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि अतुल शुक्ला ने राजा को मैन ऑफ मैच और मैन ऑफ सीरीज अवार्ड के स...