बहराइच, नवम्बर 30 -- तेजवापुर, संवाददाता। स्पार्क कालेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज एंड अलादादपुर में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स एंड सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पार्क स्पेक्ट्रा का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। तीन दिनों तक चले कार्यक्रम में एमरल्ड टीम ने पहला, सफायर टीम ने दूसरा व डायमंड टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि संस्था की निदेशिका डॉ. अभिलाषा वर्मा व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केके ने सभी विजेता टीमों को ट्राफी व मेडल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कार्यक्रम से कालेज स्तर के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रवृत्ति जागृत होती है। कार्यक्रम का संचालन अरविंद राजभर, श्रीनू बीआर, श्रीजा नायर, मंजुला आर व राजकुमार यादव ने किया। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल मुहास...