समस्तीपुर, मार्च 9 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी के जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में चल रहे यूथ प्रीमियर फ़ुटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले में यूनाइटेड फुटबॉल क्लब शाहपुर उंडी ने केबीएफसी चकसलेम को 2 - 1 गोल से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। अंत में निर्णायक मंडल ने दोनों टीमों को अतिरिक्त समय दिया गया, फिर भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी। अंत में मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। मैच में सुभाष पोद्दार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मौके पर संजीव कुमार पहलवान, सतीश कुमार, बिट्टू ठाकुर, राजा, गोलू सहित कई खेलप्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...