फाइनल ट्रेनिंग में 16 किमी दौड़ते ही बेहोश हुए तीन प्रशिक्षु सिपाही
भागलपुर, जून 9 -- मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के अंतिम दिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंगलवार को 16 किलोमीटर की फाइनल दौड़ के दौरान तीन प्रशिक्षु सिपाही अचानक मुख्य गेट के पास बेहोश होकर गिर पड़े। बीमार जवानों की पहचान मुकेश कुमार, हर्षित कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है। तीनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय और शेखपुरा जिले के कुल 198 प्रशिक्षु सिपाहियों का ट्रेनिंग कैंप पुलिस लाइन में चल रहा था। मंगलवार को इस प्रशिक्षण का आखिरी दिन था, जिसके तहत जवानों की शारीरिक दक्षता परखने के लिए 16 किलोमीटर की फाइनल दौड़ आयोजित की गई थी। दौड़ पूरी होने ही वाली थी कि पुलिस लाइन के मुख्य गेट के समीप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.