नई दिल्ली, मार्च 13 -- Iran War Updates: ईरान के साथ जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिका का एक विमान क्रैश कर गया। यह घटना उस समय हुई जब विमान हवा में ही दूसरे विमान की रिफ्यूलिंग कर रहा था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी इसकी पुष्टि की है। गुरुवार को पश्चिमी इराक में अमेरिकी वायुसेना का एक 'KC-135' रिफ्यूलिंग (ईंधन भरने वाला) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना के बाद अमेरिकी सेना ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सेना ईरान के खिलाफ आक्रामक सैन्य अभियान चला रही है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के आधिकारिक बयान के अनुसार, इस घटना में दो KC-135 टैंकर विमान शामिल थे। ये दोनों विमान ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत लंबी दूरी के म...