मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- कटघर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले ही ससुराल आई विवाहिता की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वाले पहुंचे तो गले पर निशान देख पुलिस बुला ली। पुलिस ने फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट से जांच पड़ताल कराने के बाद पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में फांसी लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के पति, सास समेत दह ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के नईबस्ती रेलवे फाटक भीमगोड़ा निवासी शीतल(27) की शादी तीन साल पहले कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक शिव बिहार कालोनी निवासी अमन श्रीवास्तव से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से पति-पत्नी में विवाद रहता था, जिस कारण शीतल अक्सर मायके में ही रहती थी। दो दिन पहले ही प...