संतकबीरनगर, अप्रैल 10 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के अमथरी गांव में एक छात्रा की फंसी से लटकती लाश बरामद हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस को दिए गए पत्र में इफ्तेखार पुत्र लाल मोहम्मद ने लिखा है कि गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे उसकी पुत्री सायमा खातून (14) कमरा बंद करके फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को पता चला तो सभी रोने विलखने लगे। वह हाईस्कूल की छात्रा थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.