फतेहपुर, जनवरी 7 -- औंग। थाना क्षेत्र के मिराईं गांव में बुधवार को महिला ने फांसी लगा जान दे दी। मिराई गांव निवासी 25 वर्षीय सीता पत्नी विकास का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि पति विकास घर पर मौजूद नहीं था। वह मलवां स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। घर में उस समय केवल विकास की 62 वर्षीय मां मौजूद थीं। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। ग्रामीणों के मुताबिक विकास की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.