ललितपुर, अप्रैल 12 -- महरौनी। कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैदपुर स्थित खेत में लगे पेड़ पर ग्रामीण का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की जेब से बरामद सुसाइट नोट में विपक्षियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। ग्राम सैदपुर निवासी 60 वर्षीय विजय सिंह पुत्र पहलवान अपने ही खेत स्थित ट्यूबवेल के पास बने टपरे में रहते थे। शनिवार शाम को वह गांव आने के बाद खेत पर चले गए। रविवार सुबह जब वह घर वापस नहीं आए, तब उसकी पुत्रवधू द्रोपती खेत पर पहुंची, लेकिन ससुर नहीं मिले। इसके बाद जब वह आस पास उनकी खोजबीन करने गई, तो खेत से कुछ ही दूरी पर खड़े बबूल के पेड़ पर तौलिए के फंदे से शव लटकता हुआ मिला। उसने परिजनों को सूचना दी और आस पास के लोगों को बुलाकर शव नीचे उतरवाया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.