ललितपुर, अप्रैल 2 -- थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैलागुवां में खेत पर फसल की रखवाली को गए किसान का शव परिजनों को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम कैलागुवां निवासी 40 वर्षीय घनश्याम पुत्र बाबूलाल ने अपने खेतों में गेहूं की फसल हुई थी। उसने फसल काटकर थ्रेसिंग के लिए छोड़ दी थी। बीते रोज बारिश के कारण फसल गीली हो गयी थी। जिसकी देखरेख के लिए वह घर से खेत पर गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। जिस कारण चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह खेत पर चारा लेने पहुंचे परिजनों को ग्रामीण का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। यह नजारा देख परिजनों में कोहराम मच गया। रोना बिलखना देख ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके प...