देवरिया, मार्च 25 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार के एक गांव की महिला ने फांसी के फंदे से लटकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के मुताबिक गौरीबाजार के धतूरा खास के मंगल मजरे की शशिकला (40) पत्नी बीरबल किसी बात को लेकर तनाव में चल रही थी। बताया जाता है मंगलवार देर शाम कमरे में जाकर पंखे के सहारे फंदा लगा कर जान दे दी। देर तक कमरे से बाहर नही निकलने पर परिवार के लोग कमरे का फाटक खोले तो दंग रह गए। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला की तीन संतानें है। पति बाहर कमाने गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...