बक्सर, अप्रैल 9 -- सनसनी कई दिनों से महिला अपने मायके केसठ में रहती थी महिला को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था नावानगर, एक संवाददात। स्थानीय थाना क्षेत्र के केसठ गांव में एक महिला ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रफुल कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को घर के एक हिस्से में बने गोशाला से बरामद कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना गुरुवार 11 बजे दिन की है। मृतका की पहचान पूजा देवी (25 वर्ष), पिता सुनील यादव, ग्राम केसठ के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूजा की शादी कोरानसराय थाना क्षेत्र के नजीरगंज गांव निवासी मोहन यादव के साथ हुई थी। अभी कुछ दिनों से वह अपने मायके केसठ गांव में रह र...