सीतापुर, मार्च 18 -- सीतापुर, संवाददाता। हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर जान दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि है। मंगलवार को रेउसा इलाके में हिस्ट्रीशीटर का शव फंदे से लटकता मिला था। रेउसा के बेदौरा निवासी रामजीवन उर्फ बुचऊ रेऊसा थाने से हिस्ट्रीशीटर था। एक माह पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। सोमवार को वह पेशी पर जाने के लिए घर से बाइक से निकला था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आयाा था। परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की थी पर उसका कुछ पता नहीं चला था। मंगलवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में फंदे से रामजीवन का शव लटकता मिला था। रेउसा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाए जाने की पुष्टि हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...