फिरोजाबाद, दिसम्बर 10 -- थाना दक्षिण के मोहल्ला मुरली नगर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। मुरली नगर निवासी 20 वर्षीय जया पुत्री जुल्फी ने गृह कलह के चलते फांसी लगा ली। परिजनों को इसकी जानकारी काफी देर बाद मिली। परिजनों ने देखा तो वह फांसी पर लटक रही थी। उसे लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनो से उसके बारे में पूछताछ की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। लोगों में चर्चा है कि मृतका के माता पिता अलग-अलग रहते हैं। युवती अपनी मां के साथ रह रही थी। मृतका चार बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.