गढ़वा, मार्च 8 -- गढ़वा। कांडी थाना अंतर्गत बहेरवा गांव निवासी सुरेंद्र राम की 19 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बाद में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया कि प्रिया ने घर में ओढ़नी का फंदा बनाकर छत से झूलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसी दौरान परिजन की नजर पड़ गई और उन्होंने तुरंत उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...