कन्नौज, मार्च 20 -- छिबरामऊ। मैनपुरी जनपद के किशनी थाना अंतर्गत चतुरीपुर गांव निवासी आलोक कुमार (25) पुत्र राजीव कुमार ने किसी बात से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी होते ही परिजनों ने उसे आनन-फानन में उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और बेहोशी की हालत में इलाज के लिए छिबरामऊ स्थित सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को पुलिस को मामले की सूचना भेजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...