पलामू, अप्रैल 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोहार गांव में सोमवार के रात में एक 29 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोहार गांव निवासी आलोक रंजन के 29 वर्षीय पत्नी चिंता कुमारी के रूप में की गई है। सूचना पाते ही मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद में एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी प्रभारी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मृतक के भाई पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव निवासी राजेश कुमार मेहता ने बहन को हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। दिये गए फर्द ब्यान के अनुसार 2021 में में मृतिका के शादी लेस्लीगंज थाना क...