सिमडेगा, मार्च 16 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोम्बाकेरा गंझू टोली में इंद्र साहू नामक एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि इंद्र साहू पिछले कुछ दिनों से मंदबुद्धि जैसा व्यवहार कर रहा था। जिस कारण घरवाले इससे थोड़ा अलग अलग रहते थे। घटना के समय यह कमरे में अकेला था। इसी क्रम में इंद्र साहू ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस यूडी केस का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...